Sunday , 7 June 2026
Breaking News

समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ : डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “विकसित भारत संकल्प यात्रा” (शहरी अभियान) के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थी संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सवाई माधोपुर परिसर में कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव, शहर-शहर घूमकर जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार कर इन योजनाओं से वंचित सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने का कार्य कर रही है। इसके साथ-साथ विकसित भारत का मोदी जी का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी यह गाड़ी कर रही है।

 

The person sitting in the last row of the society should get the benefit of the government schemes-Dr. Kirodi Lal Meena

 

उन्होंने सभी सवाई माधोपुर वासियों से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवन को बेहतर एवं खुशहाल बनाने की बात कहीं। कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक कल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाकर उसका सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सवाई माधोपुर जिले के नागरिकों से कहा कि उन्होंने जो जिले के सर्वांगीण विकास के संबंध में उनसे जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने की आज से शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सवाई माधोपुर के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, विकास अधिकारी समय सिंह मीना, संयुक्त निदेशक कृषि रामराज मीना, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !