Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पहले सड़कों पर सुरक्षित नहीं थे विद्यार्थी, अब स्कूलों में भी असुरक्षित – संयुक्त अभिभावक संघ

जयपुर : एक बार फिर पुराने जख्म हरे हो गए जहां एक ओर जहां राजधानी जयपुर 16 साल पहले हुए बम धमाकों में खोए अपनों का दुख मना रहा था वहीं दूसरी ओर आज ही के दिन शहर के 37 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देकर फिर से राजधानी को जख्म देनी की साजिश रची गई। संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा की जयपुर शहर के लोग और खासकर विद्यार्थी पहले सड़कों पर घूम रहे असमाजिक तत्वों से पीड़ित थी किंतु अब लगता है शिक्षा के मंदिरों में भी सुरक्षित नहीं रह सकते है। सोमवार 13 मई को जहां राजधानी जयपुर के 37 स्कूलों के प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की जानकारी मेल के जरिए दी गई अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद के भी सैकड़ों स्कूलों को बम से उड़ाने की सूचना मिली थी जिससे हड़कंप मच गया था और अभिभावकों व विद्यार्थियों में भी डर बैठ गया था।

 

Earlier students were not safe on the roads, now they are unsafe in schools too - Joint Parents Association

 

संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा की सरकार और प्रशासन को ऐसी सूचनाओं पर तत्काल प्रभाव से कार्य कर दोषियों को हिरासत में लेकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और सजा देनी चाहिए यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि देश, समाज, घर, परिवार के भविष्य को उजाड़ने जैसी साजिश है जो कतई बर्दाश्त नही की जा सकती है। ऐसी असमाजिक वारदातों से ना केवल विद्यार्थियों में डर का माहौल बन रहा है बल्कि अभिभावकों में भी चिंता सताने लगी है, राज्य सरकार और प्रशासन को ऐसे घटनाक्रम पर गंभीरता दिखाते हुए उच्च स्तरीय जांच बैठाकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने चाहिए। जिससे प्रत्येक असमाजिक तत्व को अपराध करने से पहले सौ बार सोचना पड़ जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !