Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आया भूकंप

नई दिल्ली: नेपाल-चीन सीमा पर मंगलवार के सुबह करीब 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप इतना ताकतवर था कि इसके झटके उत्तर भारत में महसूस किए जाने की खबरें आ रही हैं। चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी के अनुसार भारतीय समयानुसार मंगलवार की सुबह तिब्बत के शिगात्से शहर में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र की ओर से जारी बयान के अनुसार भूकंप सुबह 6:35 (भारतीय समयानुसार) आया है।

Earthquake near Nepal-Tibet border

वहीं समाचार एजेंसी एएफपी के रिपोर्टर का कहना है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार तड़के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई जा रही है। नेपाल के सोलुखुम्बु के सहायक मुख्य जिला अधिकारी रूपेश विश्वकर्मा के अनुसार, एक बड़ा भूकंप महसूस किया गया, लेकिन अभी तक कोई शारीरिक या मानवीय क्षति की सूचना नहीं है। तिब्बत क्षेत्र के शिगात्से शहर में आए इस भूकंप से आशंका जताई जा रही है कि वहां खासा नुकसान हो सकता है।

चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कई बार भूकंप आए हैं। साल 2008 में सिचुआन प्रांत में आए भूकंप में 70,000 लोग मा*रे गए थे। चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के अनुसार बीते पांच सालों में शिगात्से के 200 किलोमीटर के दायरे में 3 और उससे अधिक तीव्रता के 29 भूकंप आ चुके हैं। ये सभी भूकंप मंगलवार की सुबह आए भूकंप से हलके थे। साल 2015 में काठमांडू के नजदीक आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 9,000 लोगों की मौ*त हुई थी और हजारों लोग घायल हुए थे। ये देश में आया अब तक का सबसे भयानक भूकंप था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !