Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आठ कोरोना पॉजिटिव केस हुए नेगेटिव

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा महकमा पूरी तत्परता के साथ जुटा है। वहीं आमजन की जागरूकता भी देखने को मिल रही है। सबकी सामूहिक जागरूकता एवं प्रयासों का ही परिणाम है कि अब जिले में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। जिले में अब तक मिले आठ कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में से आठों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। अर्थात सभी पाॅजिटिव केस रिकवर हो गए है।
कलेक्टर ने बताया कि गुरूवार का दिन जिले के लिए राहतभरा समाचार लेकर आया है। जहां जिले में कोई नया पाॅजिटिव केस नहीं आया, वहीं पूर्व में यहां मिले आठ पाॅजिटिव केस भी सभी रिकवर होकर नेगेटिव हो गए है। कलेक्टर पहाडिया ने बताया कि यह समाचार प्रशासन एवं जिले के नागरिकों के लिए संतोष भरा रहा।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिले में अब तक 2686 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2441 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जिनमें से 2433 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं 245 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आनी शेष है। जिले में हुए सैंपलों में अब तक आठ कोरोना पाॅजिटिव मिले, उन सभी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है।

Eight Corona positive cases negative Sawai Madhopur
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि गत दिवस राज्य स्तर से दी गई सूचना में एक कोरोना पाॅजिटिव को जिले की सूचना में जोड़कर बता दिया गया था। इस संबंध में उच्च स्तर पर सूचना दी गई है कि संबंधित व्यक्ति 27 मार्च से ही जिले में नहीं है। इस व्यक्ति की जांच एवं सैंपल जिले से बाहर अन्यत्र ली गई थी, जिले का पता देने के कारण जिले के पाॅजिटिव मरीजों में जोड़कर यहां के पाॅजिटिव की संख्या 9 बताई गई थी।
सीएमएचओ डाॅ.तेजराम मीना ने बताया कि घर घर सर्वे में 295 टीमें सर्वे कर रही हैं। आज 1822 घरों के 11 हजार 14 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में अब तक 26 हजार 135 को होम क्वारंटाइन किया गया है। जिनमें से 20 हजार 893 को 14, 28 दिन पूरे हो जाने पर क्वारंटाइन से हटा दिया है।
जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग पूरा जोर लगा रहा है। जिसका परिणाम भी सकारात्मक आ रहा है। प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग एवं लोगों की जागरूकता व आपसी समन्वय से कोरोना के प्रसार को रोकने में सफलता भी मिली है।
कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने की आवश्यकता है लेकिन घबराने की नहीं। उन्होंने लोगों से मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने का आग्रह किया है।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिले में मेडिकल प्रोटोकाॅल के तहत प्रवासियों को लाने एवं बाहर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। बाहर से आने वाले की स्क्रीनिंग कर होम, संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बावजूद भी कोई कच्चे-पक्के रास्ते या पगडंडियों से गांवों, शहर में आ जाते है तो उनकी सूचना तुरंत प्रशासन, चिकित्सा विभाग को दी जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !