Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चुनाव आयोग ने दो वोटर आईडी रखने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मांगा जवाब

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर दो वोटर आईडी रखने के मामले में जवाब मांगा है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन अधिकारी की ओर से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को लिखे पत्र में कहा गया है कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के प्रारूप निर्वाचक सूची में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है। विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले भी दोनों जगह आपका नाम दर्ज पाया गया है।

Election Commission sought answer from Deputy CM Vijay Sinha for having two voter IDs

चुनाव आयोग ने इस मामले में जवाब देने के लिए डिप्टी सीएम सिन्हा को 14 अगस्त शाम पांच बजे तक का समय दिया है और आगे कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विजय कुमार सिन्हा पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा था जब वह पटना के कदमकुआं में रहते थे, तब उनके पूरे परिवार का नाम बांकीपुर में था।

उन्होंने बताया था कि अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय विधानसभा में नाम जुड़वाने का फार्म भरा था और उसी समय बांकीपुर से नाम हटाने का फ़ॉर्म भी भरा था। उन्होंने कहा कि किसी कारण से नाम नहीं हटा। फिर जब मतदाता सूची प्रकाशित हुई तो किसी ने बताया कि हमारा नाम उसमें है तो फिर से बीएलओ को बुलाकर नाम हटाने का फार्म भरा। इन दोनों बातों का प्रमाण मेरे पास है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !