Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ऊर्जा मंत्री ने सिमलिया में 40.86 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण, शिलान्यास

कोटा: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा जिले के सिमलिया क्षेत्र में 40.86 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नागर ने चौमाकोट में 132 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमाकोट के नवीन भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार बिजली के प्रबंधन पर ध्यान दे रही है। बिजली का मजबूत तंत्र विकसित करने का काम किया जा रहा है।

 

Energy Minister inaugurated and laid the foundation stone of works worth Rs 40.86 crore in Simliya kota

 

 

उन्होंने कहा कि सिमलिया क्षेत्र में रामड़ी में जीएसएस का शिलान्यास किया जा चुका है और आज चौमाकोट में नए जीएसएस का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कृषि आधारित है। यहां के खेतों तक परवन परियोजना का पानी पहुंचाएंगे। कालीसिंध पर डैम बनाकर वंचित गांवों को पानी देंगे, नौनेरा से पेयजल का पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8-लेन राजमार्ग बनने के बाद पानी और बिजली की आवश्यकताओं को पूरा कर औद्योगिक वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

नागर ने कहा कि सिमलिया में 2 हजार नए खंभे लगेंगे, जिससे बिजली तंत्र का सुदृढ़ीकरण होगा। चौमाकोट जीएसएस के निर्माण से लगभग 25.51 लाख यूनिट प्रतिवर्ष विद्युत छीजत में कमी संभावित है, जिससे लगभग 2.45 करोड़ रुपए की प्रतिवर्ष बचत होगी। ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण से इस क्षेत्र में प्रसारण तंत्र की सुदृढ़ता बढ़ेगी तथा गलाना, चौमाकोट, रेलगांव एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में भी सुधार हो सकेगा।

 

 

मिसिंग लिंक सड़कों का हुआ लोकार्पण:

ऊर्जा मंत्री नागर ने 2.57 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित संपर्क सड़क सुहाना से चौमा मालियान के कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान 4.81 करोड़ रुपए की लागत से तैयार संपर्क सड़क चारचौमा से कुराड़ का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि मिसिंग लिंक सड़कों का लाभ इस क्षेत्र को मिल सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !