Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसानों की आमसभा 18 मार्च को 

सवाई माधोपुर राजस्थान किसान सभा सवाई माधोपुर द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार 18 मार्च को आलनपुर स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों की आमसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें किसानों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य, सभी सोसाइटी केंद्रों पर सरकारी खरीद चालू करने, खाद – बीज यंत्रों की बढ़ती हुई महंगाई पर रोक, उपज का वाजिब दाम सहित विभिन्न मांगों को लेकर कृषि मंडी का घेराव किया जाएगा।
Farmers general meeting will be held on 18 March in sawai madhopur
किसान सभा जिलाध्यक्ष कानजी मीना ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए महीने भर से गांव –  गांव, ढाणी – ढाणी किसानों को एकजुट कर कृषि मंडी आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके लिए पंपलेट, पोस्टर पीले चावल बांटकर किसानों को न्योता भी दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष विजय राम मीना, उपाध्यक्ष भरत लाल भरत लाल मीना ने बताया कि किसानों को अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने से किसान निराश है।
साथ ही कृषि उपज मंडी के अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से किसानों में आक्रोश है। गांव – गांव संपर्क में रिटायर गिरदावर रामस्वरूप मीना, रिटायर फौजी लड्डू लाल मीना, पूर्व सरपंच भेरूलाल मीना, रिटायर फौजी रामराज मीना, फोटू मीना आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !