Sunday , 7 June 2026
Breaking News

7 दिन पहले जन्मी बेटी को देखने आ रहा था पिता, बाइक हादसे में हुई मौत

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में 7 दिन पहले जन्मी बेटी को मिलने आए पिता की चौरासी थाना क्षेत्र के हड़मतिया गांव के समीप बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक बांसवाडा के केलूकुआं गांव का रहने वाला है तथा हड़मतिया में अपने ससुराल आया हुआ था।

 

 

 

चौरासी थानाधिकारी भेमजी ने बताया है की गुलाबचंद डामोर निवासी केलूकुंआ थाना आनंदपुरी बांसवाडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि उसका बेटा सुभाष डामोर 8 अक्टूबर से अपने ससुराल डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के हड़मतिया गांव आया था तथा 10 अक्टूबर को उसकी पत्नी रेखा डामोर ने बेटी को जन्म दिया था।

 

 

बेटी को मिलने के बाद कल शनिवार को सुभाष डामोर लिखी गांव में अपने परिचित को मिलने गया हुआ था।

 

Father was coming to see the daughter born 7 days ago, died in a bike accident in rajasthan

 

शाम के वक्त वापस बाइक से लौट रहा था कि हड़मतिया गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे हादसे में सुभाष के सिर व हाथ-पैर पर गंभीर चोंटे आई। वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।

 

 

 

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुभाष को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के समय सुभाष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बेटी की खुशियों वाले परिवार में मातम छा गया।

 

 

 

सूचना मिलने पर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पंहुची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हादसे में दूसरे बाइक के चालक की तलाश की जा रही है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !