Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की उनके घर पर ह*त्या

कर्नाटक: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की रविवार को बेंगलुरु के एक पॉश इलाके में स्थित उनके घर पर ह*त्या कर दी गई। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बीबीसी हिंदी से कहा कि उनका श*व उनके आवास पर पाया गया। जैसे ही सूचना पुलिस तक पहुंची, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृ*त घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू हो गई है।

Former Karnataka DGP Om Prakash News 21 April 25

ओम प्रकाश के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए है। नाम न बताने की शर्त पर अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में त*नाव था। एक अधिकारी ने कहा कि जांच में इन सभी पहलुओं पर भी गौर किया जाएगा। पुलिस ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी से पूछताछ कर रही है, जो मौके पर घर में मौजूद थीं।

पुलिस का अनुमान है कि पति-पत्नी के बीच तीखी बहस के बाद शाम 4.30 से 5 बजे के बीच ह*त्या की गई होगी। बताया जाता है कि प्रकाश अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे लेकिन कुछ समय पहले ही वह घर वापस आए थे। ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें मार्च 2015 में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था। वह बिहार के थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !