Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नकली घी बनाने की फैक्टी पकड़ी

जयपुर: राज्य में चलाए जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रदेशभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने मंगलवार को जयसिंहपुरा खोर इलाके में छापा मारकर नकली देशी घी बनाने की फैक्टी पकड़ी है।

 

Ghee making factory caught in jaipur

 

 

 

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिल्ली रोड ​स्थित अफजल विहार कॉलोनी में पुलिस की मदद से एक मकान पर छापा मारा गया। यहां मोहम्मद अनीस नाम के व्यक्ति द्वारा मकान में भट्टियां आदि लगाकर वनस्पति तेलों में एसेंस मिलाकर विभिन्न ब्रांड का देशी घी बनाया जा रहा था। मौके पर ढेर सारा पैकिंग मैटेरियल और पैकिंग की आधुनिक मशीनें मिलीं है। सरस, महान, कृष्णा, लोटस आदि ब्रांड का घी पैक  किया जा रहा था। घी में बदबू आ रही थी।

 

 

 

नकली घी का निर्माण कर उसे बाजार में खपाया जा रहा था। पूछताछ करने पर अनीस ने बताया की दिल्ली से पैकिंग मैटेरियल लाता है और वह नकली घी पैक कर जयपुर और आसपास के शहरों में सप्लाई कर देता है। मौके पर विभिन्न ब्रांडों का 1000 लीटर नकली घी पाया गया, जिसका सैंपल लेकर सीज किया गया। सरस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके द्वारा जांच की गई। नई पैकिंग पर ब्रांड के बारकोड भी लगाए हुए थे और वर्तमान सीरीज के बैच नंबर भी अंकित थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश चेजारा, पवन गुप्ता एवं नरेंद्र शर्मा ने यह कार्रवाई की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !