Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हेड कांस्टेबल आ*त्मह*त्या मामला, एसआईटी टीम का गठन

जयपुर: पुलिस मुख्यालय की ओर से जयपुर आयुक्तालय के हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा द्वारा आ*त्मह*त्या के संबंध में दर्ज प्रकरण एवं इस घटना से संबंधित अन्य प्रकरणों के अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के नेतृत्व में सीआईडी-सीबी से 7 सदस्यीय विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

 

 

Head constable Babulal Bairwa case, formation of SIT team in jaipur

 

 

महानिदेशक पुलिस राजस्थान उत्कल रंजन साहू द्वारा मंगलवार को एसआईटी के गठन के लिए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार सीआईडी क्राइम ब्रांच के महानिरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद कृष्णिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोहन राजा, सीमा भारती, पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम महरिया एवं उप निरीक्षक विनोद कुमार मीणा को एसआईटी में शामिल किया गया है।

 

 

एसआईटी इस प्रकरण एवं संबंधित अन्य प्रकरणों के अनुसंधान में सहयोग/पर्यवेक्षण कर उनका निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगी। साथ ही समय-समय पर अनुसंधान की प्रगति की रिपोर्ट डीजीपी को प्रस्तुत करेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !