Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

एग्रीकल्चर लेक्चरर भर्ती में सरकार ने किया नियम संशोधन, तीन विषय में एमएससी ही बन सकते थे लेक्चरर

सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

राजस्थान के सरकारी स्कूल में एग्रीकल्चर विषय लेने वाले विद्यार्थियों को अब बायोलॉजी या फिर मैथ्स के शिक्षक से एग्रीकल्चर पढ़ने की जरूरत नहीं है। पिछले करीब दो साल से पीजी डिग्रीधारी एग्रीकल्चर उम्मीदवार जिस नियम संशोधन के लिए संघर्ष कर रहे थे, आखिरकार उनकी जीत हो गई है। राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करके एग्रीकल्चर सहित अन्य विषयों के नियुक्ति नियमों में बड़ा संशोधन कर दिया है। कांग्रेस शासन के समय से प्रदेशभर के एग्रीकल्चर पीजी कैंडिडेट्स लेक्चरर बनने का संघर्ष कर रहे थे। शिक्षा निदेशालय की एक गलती ने इन लेक्चरर की नियुक्ति पर तो अड़ंगा लगाया ही, राज्य के हजारों स्कूल स्टूडेंट्स को एग्रीकल्चर पढ़ने से भी वंचित कर दिया था। साल 2022 में सरकार ने नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था।

एग्रीकल्चर में पीजी के लिए रखी योग्यता

भर्ती के लिए एग्रीकल्चर में पीजी की योग्यता रखी गई। आरपीएससी ने तीन विषय एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर और एनिमल हसबेंड्री में पीजी करने वाले कैंडिडेट्स को ही योग्य माना, जबकि शेष विषय में पीजी करने वालों को अयोग्य घोषित कर दिया। शिक्षा विभाग के ही एक नियम का हवाला दिया गया। कैंडिडेट्स ने विरोध किया तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन का प्रोसेस शुरू कर दिया लेकिन रफ्तार इतनी धीमी थी कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। अब भाजपा सरकार ने इस कार्य को तेज गति से करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसमें कहा गया है कि एमएससी एग्रीकल्चर होना चाहिए, भले ही किसी भी विषय में हो।

 

Government amended rules in agriculture lecturer recruitment

 

अब निकलेगी करीब दो सौ पोस्ट

राज्य के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में इस समय करीब एग्रीकल्चर लेक्चरर की करीब सात सौ पोस्ट है। इसमें करीब साढ़े चार सौ पोस्ट खाली पड़ी है। उम्मीद की जा रही है कि दो सौ पोस्ट पर सरकार जल्दी ही भर्ती विज्ञापन जारी करेगी, जबकि शेष पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। साल 2022 में 280 पोस्ट का विज्ञापन जारी हुआ था, जिसमें महज पचास केंडिडेट्स ही लिए जा सके। 2018 में 380 पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी हुआ लेकिन करीब डेढ़ सौ कैंडिडेट्स ही भर्ती हुए। अब नई भर्ती में दो सौ कैंडिडेट्स की भर्ती हो सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !