Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दशाश्वमेघ घाट पर सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ ऐतिहासिक आयोजन

वाराणसी:- वाराणसी में शत – प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ दशाश्वमेघ घाट पर विराट हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ।
जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने काशी राज परिवार के प्रतिनिधि राजकुमारी कृष्णप्रिया, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, डोम राजा ओम चौधरी, शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र रघुनाथ पांडे और शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह की उपस्थिति में वाराणसी की जनता को राष्ट्रहित में अधिकतम मतदान करने की शपथ दिलवाई।

 

 

सर्व समाज काशी के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का संयोजन जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। लगभग चार घंटे तक चले इस भव्य समारोह में करीब एक लाख लोग शामिल हुए। वहीं, विख्यात कवियत्री अनामिका अंबर के जोशीले गीत और काव्यपाठ ने माहौल को देशभक्तिमय बनाए रखा। प्रसिद्ध हनुमान भक्त संत अमरनाथ महाराज ने जनता को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। काशी हर कालखंड में राष्ट्र जागरण का केंद्र रहा है। लोग यहां अपना भविष्य गढ़ने आते हैं और काशी देश का भविष्य गढ़ती है।

 

 

Historic event of mass Hanuman Chalisa organized at Dashashwamedh Ghat in varanasi

 

 

 

गायत्री शक्ति पीठ नगला के 11 विद्वानों ने घाट पर गायत्री महायज्ञ करवाया। काशी में अधिकतम मतदान की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की गईं। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और वानर सेना की स्वरूप झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। भोले की बारात ने जय घोष के साथ डमरू का निनाद किया। धर्म, शिक्षा, व्यापार, समाज सहित प्रत्येक क्षेत्र के मुख्य प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रमुख मंदिरों-मठों के महंत, पद्म पुरस्कार विजेता, शिक्षाविद, चिकित्सक, व्यापार जगत की हस्तियां सामूहिक हनुमान चालीसा और शत प्रतिशत मतदान संकल्प के लिए जुटीं।

 

 

 

आयोजन की शुरुआत 101 विद्वानों द्वारा सुंदरकांड के पाठ से हुई। इसके बाद भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के पौत्र नासिर अब्बास की टीम ने शहनाई वादन की प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के बाद अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल शर्मा ने सभी मंचासीन अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद अनामिका अंबर का काव्यपाठ हुआ।

 

 

 

 

सामूहिक हनुमान चालीसा के भव्य समारोह के दौरान काशी के सर्व समाज से कबीरमठ मूलगादी के महंत प्रमोद दास, गुरु रविदास जन्मस्थान न्यास के महंत आचार्य भारत भूषण, पद्मश्री शोमा घोष, चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बाराव, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह, शहनाई वादक नासिर अब्बास, राजस्थान ब्राह्मण मंडल के मंत्री पं. वेदमूर्ति शास्त्री, प्रख्यात सितारवादक आचार्य देवव्रत मिश्र, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, श्रीकांत मिश्र, लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, हनुमान चालीसा समिति के संयोजक मार्केंडय तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !