Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नाबालिग से गैंगरेप हिस्ट्रीशीटर ने बर्खास्त मंत्री के बंगले पर रुकवाई थी नाबालिग बहनें

नाबालिग दो बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व सामूहिक बलात्कार करने के मामले की पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों नाबालिग को जयपुर में एसएमएस अस्पताल रोड़ पर बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के सरकारी बंगले पर रुकवाया गया था, जहां एक आरोपी ने एक नाबालिग से बलात्कार व देह शोषण किया था। चूरू जिले के एक हिस्ट्रीशीटर ने दोनों नाबालिग बहनों को बर्खास्त मंत्री सरकारी बंगले पर ठहराया था और फिर मामला बिगड़ने की आशंका पर दोनों नाबालिगों के साथ एक आरोपी को वहां से निकाल दिया था। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के अब हिस्ट्रीशीटर फरार है। वहीं, बर्खास्त मंत्री से भी पूछताछ की जानी है। पुलिस के अनुसार गत जुलाई में नाबालिग चचेरी बहनें घर से निकलकर बीकानेर पहुंच गई थी, जहां से उन्हें जयपुर व अन्य शहरों में ले जाया गया था। पीपाड़ शहर थाने में दो जुलाई को दोनों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने पंजाब के अंबाला रेलवे स्टेशन से दोनों बहनों को दस्तयाब किया था। पूछताछ के बाद बहला-फुसलाकर भगाने के साथ अपहरण, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराएं जोड़ी गई थी। दो जुलाई को घर से निकलने के बाद दोनों नाबालिग बीकानेर व सूरतगढ़ पहुंची थी। नौ जुलाई को जयपुर चली गई, जहां से आरोपी अशोक दोनों को एसएमएस अस्पताल रोड़ पर बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के सरकारी बंगले ले गया था। चूरू जिले में कसुम्बी निवासी हिस्ट्रीशीटर बंगले पर मौजूद था और उसने बंगले के केयर टेकर गजेन्द्र सिंह की मदद से दोनों नाबालिगों को गेस्ट रूम में रुकवा दिया था। दो दिन बाद हिस्ट्रीशीटर व केयर टेकर ने नाबालिगों व आरोपी को वहां से निकाल दिया था। मामला उजागर होने के बाद हिस्ट्रीशीटर फरार है। वहीं, पुलिस बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा व बंगले के केयर टेकर से पूछताछ करेगी।

 

History-sheeter gang-raped a minor and made the minor sisters stay at the bungalow of the dismissed minister

 

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

 

30 जुलाई को बीकानेर निवासी अशोक पुत्र ब्रजलाल बिश्नोई व मेघराज पुत्र सूरजाराम जाट को गिरफ्तार कर रिमाण्ड लिया गया था। 9 अगस्त को देशराज और 19 अगस्त को बीकानेर निवासी रामनारायण पुत्र कानाराम निंबाडि़या को गिरफ्तार किया गया था। अशोक व मेघराज पर नाबालिगों बहनों से बलात्कार का आरोप है। वहीं, देशराज व रामनारायण को फर्जी आइडी से होटल में ठहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हिस्ट्रीशीटर श्यामसिंह व आरोपी अशोक बिश्नोई बीकानेर जेल में बंद रहे थे, जहां दोनों में मित्रता हुई थी। जेल से छूटने के बाद अशोक हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह के मार्फत बर्खास्त मंत्री के सरकारी बंगले में आने-जाने लगा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !