Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लाखों के गहने-नकदी चुरा ले गए चोर

जयपुर: जयपुर में चोरों ने दो सूने मकानों को निशान बनाया है। जहां से चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरों ने दोनों परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाया है। जानकारी के अनुसार चोर मेन गेट के लॉक तोड़कर अंदर घुसे थे। पीड़ितों ने भांकरोटा और करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

 

Home Police jewellery money jaipur news 04 nov 24

 

 

 

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि चौधरी कॉलोनी कमला नेहरु नगर निवासी सुरेश चन्द शर्मा ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह परिवार के साथ अपने दूसरे मकान पर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान का मेन गेट का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए।

 

 

 

इसी प्रकार करधनी थाने में हनुमंत नगर गोकुलपुरा निवासी जितेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि वह रविवार को परिवार सहित बाहर गए हुए थे। उनके सूने मकान का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और 16 हजार रुपए चोरी कर ले गए है। वापस घर लौटने पर पीड़ितों को चोरी की वारदात होने का पता चला। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !