Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मैं राहुल गांधी की इस बात के लिए प्रशंसा करता हूँ…जेपी नड्डा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के सच्ची स्वतंत्रता वाले बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को उत्साहित करने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं। सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता और लोगों के विश्वास को धो*खा देना था।

I praise Rahul Gandhi for this – JP Nadda

उन्होंने कहा कि लेकिन भारत के लोग समझदार हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह राहुल गांधी और उनकी सड़ी हुई विचारधारा को हमेशा ठुकराएंगे। अब कांग्रेस की घि*नौनी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है, अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं राहुल गांधी की इस बात के लिए प्रशंसा करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है। यह कोई रहस्य नहीं है कि गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्स*लियों के साथ गहरा संबंध है, जो भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है। मोहन भागवत का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो कह रहे हैं कि अनेक शतकों से परिचक्र झलने वाले भारत के सच्चे स्वतंत्रता की प्रतिष्ठा उस दिन हो गई थी। स्वतंत्रता थी, प्रतिष्ठित नहीं थी, क्योंकि भारत स्वतंत्र हुआ 15 अगस्त (1947) को, राजनीतिक स्वतंत्रता हमको मिल गई। हमारा भाग्य निर्धारण करना हमारे हाथ में आ गया, हमने संविधान भी बनाया, लेकिन उसके जो भाव हैं, उसके अनुसार संविधान चला नहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !