Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सचिन पायलट को 2023 में सौंपी गई कमान तो कांग्रेस को होगा भारी नुकसान :- रामकेश मीणा

जयपुर:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त होने के बाद ही निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने बड़ा बयान दिया है। गंगापुर सिटी से निर्दलीय रामकेश मीणा ने मिडिया से बात कर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर गंभीर आरोप लगाए है। मीणा ने सचिन पायलट पर आरोप लगाया कि निर्दलीय विधायकों को पायलट के कहने पर राज्य मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी 2018 की तरह सचिन पायलट को फिर से चुनाव लड़ाने की भूमिका में रखा गया तो पार्टी को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

 

 

 

रामकेश मीणा ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो मैं तथा निर्दलीय विधायक ही नहीं बल्कि राजस्थान के 40 से अधिक विधायक कांग्रेस आलाकमान से मिलकर इस बात की शिकायत करेंगे। रामकेश मीणा ने निर्दलीय तथा बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को मंत्री नहीं बनाने के लिए पायलट को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सचिन पायलट का मकसद कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का रहा है।

 

 

हम निर्दलीय विधायक क्योंकि पायलट ने काटे हमारे टिकट

 

 

निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि जिन्होंने 34 दिन तक सरकार के साथ रहकर उसको विपदा से बचाया है। हम निर्दलीय विधायक इसलिए निर्दलीय हैं की हमारे टिकट सचिन पायलट ने ही कटवाए थे। इसी का नतीजा था कि हम लोग निर्दलीय लड़े लेकिन हम कांग्रेस पार्टी से निष्ठा से जुड़े हुए हैं और क्या हमने कांग्रेस के पक्ष में खड़े होकर कोई गुनाह किया है।

 

If Sachin Pilot is given the command in 2023, then Congress will suffer huge loss - Ramkesh Meena

 

 

ऐसे व्यक्ति की कांग्रेस पार्टी में नहीं जरूरत

 

 

मीणा ने कहा कि सचिन पायलट ने निर्दलीयों को मंत्री नहीं बनने देने के लिए 1 साल 6 महीने से मुहिम चलाई कि बसपा से आने वालों और निर्दलीयों को मंत्री पद नहीं देना है। रामकेश ने कहा कि 2018 में जिन सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, अगर 2023 में भी उन्हें आगे रखा गया तो इससे बुरी बात पार्टी के लिए और नहीं हो सकती है। मीणा ने कहा कि पायलट ने जानबूझकर जो उनसे थोड़ा भी मतभेद रखते थे या उनकी विचारधारा से सहमत नहीं थे।

 

 

पहले उनके टिकट काटे, अब ऐसे व्यक्ति की कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है। रामकेश मीणा ने कहा कि मंत्री बनाना या नहीं बनाना मुख्यमंत्री और आलाकमान पर निर्भर करता है। उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री सलाहकार बनाया है तो जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन करेंगे। समय आने पर हो सकता है हमें कोई पद मिले लेकिन अब हम उसकी उम्मीद नहीं रखते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !