Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्राथमिक जांच एवं ऑडिट पैराज का तुरंत निस्तारण करें अनुभाग प्रभारी: कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक लेकर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से प्रकोष्ठ वाइज बकाया कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न अनुभाग से संबंधित प्राथमिक जांच के बकाया प्रकरण और 16 व 17 सीसीए के प्रकरणों को समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट पैराज की पालना एवं निस्तारण अविलंब करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण एवं कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बकाया विधानसभा प्रश्नों की स्थिति की समीक्षा की तथा जवाब समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भू अभिलेख अनुभाग के प्रभारी से डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन, ऑनलाइन नामांतकरण और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए कार्य संधारण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Immediately dispose of the preliminary investigation and audit paras Section in-charge- Collector

बैठक में गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के कार्य को 31 जुलाई तक आवश्यक रूप से पूर्ण करने, भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों की आर्थिक सहायता प्रकरणों का निस्तारण तथा सतर्कता-समाधान में दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए। एनएचएआई के भूमि अवाप्ति संबंधी मामलों में भुगतान की स्थिति तथा जमीन पर अधिकार दिलाने संबंधी पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि समय पर पत्रावलियों का निस्तारण करें, जिससे पैंडेन्सी नहीं रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, एसडीएम मलारना डूंगर रघुनाथ, डीएलआर चंद्रशेखर शर्मा, कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार जैन, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, मुकेश जैन, सियाराम शर्मा, अतुल जैन और शिवशंकर गर्ग सहित अन्य अनुभाग प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !