Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर क्रियांविति गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के द्वारा होने वाली बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में प्रगति समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले में नई बनी 29 ग्राम पंचायतों के भवन के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण की समीक्षा की। 29 में से 22 ग्राम पंचायत के लिए भूमि आवंटन हो चुका है तथा शेष रही 7 पंचायतों के लिए आवंटन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शेष रही सात ग्राम पंचायत के भवन के लिए भूमि संबंधी समस्या का तुरंत समाधान करवाकर भवन बनवाने के संबंध में सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए। इसी प्रकार चार ब्लॉक पर बनने वाले अम्बेडकर सामुदायिक भवन के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रत्येक पंचायत पर दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने के संबंध में जिला परिषद के सीईओ और चिकित्सा विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। वहीं डीजी सेट के लिए हुई प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्यों की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए।

Progress review meeting of Zilla Parishad schemes organized in sawai madhopur

बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण करवाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नजूल सम्पत्ति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलेक्टर ने सड़क के किनारे प्लांटेशन करवाने, बापू वाटिका विकसित करवाने, न्यूट्री गार्डन विकसित करवाने, सड़क किनारे झाडियों को हटवाने सहित नरेगा से डवटेल कर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, गिर्राज मीना, रमेश मथुरिया और एसई वाटरशेड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !