Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बरतें पूरी सतर्कता

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शेष रही परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में केन्द्राधीक्षकों की ओरिएंटेशन कार्यशाला में परीक्षाओं का आयोजन नियमों का पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना से बचाव के संबंध में जारी गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करवाने के निर्देश दिए।

important instructions regarding board examinations
पंचायत सवाई माधोपुर, खंडार, चौथ का बरवाड़ा एवं बौंली क्षेत्र के केन्द्राधीक्षकों की कार्यशाला में कलेक्टर पहाडिया ने परीक्षाओं का आयोजन पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरतते हुए करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बालकों के प्रवेश के समय स्क्रीनिंग एवं जांच करने, केन्द्र पर साबुन/सेनेटाइजर रखने तथा अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा के प्रश्नपत्रों को संबंधित थानों में रखी आलमारी में टाइम-टेबल के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर पहाडिया ने केन्द्राधीक्षकों एवं प्रधानाचार्यों से कहा कि कोरोना के साथ लड़ी जा रही इस लड़ाई में आप सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सब लोगों को मास्क लगाने, सेनेटाइज करने, बार बार साबुन से हाथ धोने के संबंध में जागरूक करें। इस मौके पर कलेक्टर ने केन्द्राधीक्षकों से संवाद करते हुए परीक्षाओं के सफल आयोजन करवाने के लिए सावधानियां बरतते हुए पूरी सतर्कता से परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में जिला शिक्षा माध्यमिक रामखिलाडी बैरवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, एजाज अली, प्रधानाचार्य रेणु भास्कर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !