Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अलवर जिले में आज दो सेंटर पर रीट की परीक्षा हुई संपन्न, 600 अभ्यर्थियों ने दोबारा दी रीट परीक्षा

प्रदेश के अलवर जिले के मांढ़ण के ढीकवाड़ गांव में 26 सितंबर को रीट परीक्षा के समय अव्यवस्थाओं के चलते एग्जाम सेंटर पर पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया था। जिसके चलते कमला देवी महाविद्यालय सेंटर के सभी 600 अभ्यर्थियों के दोबारा पेपर कराने का निर्णय हुआ था।

 

 

इसके बाद आज शनिवार को सभी का दोबारा रीट का पेपर हुआ, अलवर शहर में दो परीक्षा केंद्र यशवंत उच्च माध्यमिक तथा एसएमडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाये गए, जहां सुबह 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक रीट का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

 

 

 

जिसमे परीक्षार्थियों ने पहले के मुकाबले इस बार पेपर हार्ड आना बताया तथा इसके लिए परीक्षार्थियों ने इसका रिजल्ट उससे अलग रखने की मांग की है।

 

 

 

अभ्यर्थियों ने कहा पहले से कठिन आया पेपर

 

यहां विभिन्न जिलों से आये अभ्यर्थियों ने बताया आज का पेपर पहले के मुकाबले कठिन आया है इसके चलते उन्हें कट ऑफ में पिछड़ने की उम्मीद जताई है। साथ ही कई अभ्यर्थियों ने मांग की है इस सेंटर का परिणाम अलग से घोषित हो।

 

 

 

स्केलिंग भी अलग से की जाए नहीं तो कहीं न कहीं आज का पेपर कठिन होने से उन्हें खामियाजा उठाना पड़ेगा।

 

two center reet exams were completed today, 600 candidates again gave reet exam In Alwar rajasthan

 

अभ्यर्थी छात्रा ने कही यह बड़ी बात

एक अभ्यर्थी छात्रा ने तो यहां तक कहा कि पिछली बार का हमसे बदला लिया गया है। पेपर भी कठिन आया और यहां तक कि चप्पलों को भी उतरवा दिया गया है।

 

क्या कहना है परीक्षा नोडल अधिकारी का

इस संदर्भ में परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम सिटी डॉक्टर सुनीता पंकज ने बताया कि आज दो सेंटर पर रीट की परीक्षा कराई गई, जिसमें यशवंत स्कूल और एसएमडी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें करीब 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !