Tuesday , 19 May 2026
Breaking News

ईरान की दो टूक – इन 5 शर्तों के बिना नहीं रुकेगी जंग!

ईरान: अमेरिका की ओर से संघर्ष विराम के लिए 15 सूत्रीय प्लान दिए जाने की खबरों के बीच ईरान ने संघर्ष विराम समझौते के लिए अपनी शर्तें बताई हैं। ईरान के सरकारी टीवी चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी के हवाले से दी गई है। प्रेस टीवी ने उस अधिकारी का नाम या पद नहीं बताया, लेकिन अधिकारी के हवाले से कहा की ईरान अपनी शर्तों पर युद्ध खत्म करेगा। ईरानी अधिकारी कई बार कह चुके हैं कि वे युद्ध का पूरा अंत चाहते हैं, सिर्फ युद्धविराम नहीं।

In response to America, Iran has put forward these 5 conditions to end the war.

प्रेस टीवी के अनुसार, अधिकारी ने युद्ध ख़त्म करने की पांच शर्तें बताई हैं:

1. दुश्मन की तरफ से हो रहे ‘ह*मले और ह*त्याएं’ पूरी तरह रुकें।

2. ऐसा समाधान हो कि ईरान पर दोबारा युद्ध न थोपा जाए।

3. युद्ध से हुए नुकसान के मुआवजे की गारंटी मिले, इसका भुगतान हो।

4. पूरे मोर्चों पर और पूरे क्षेत्र में शामिल सभी समूहों के लिए युद्ध का अंत हो।

5. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और गारंटी मिलनी चाहिए कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अधिकार जताने का हक है।

मुंबई में स्थित ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने भी एक एक्स पोस्ट में इन्हीं शर्तों का जिक्र किया है। प्रेस टीवी का कहना है कि वॉशिंगटन अलग-अलग कूटनीतिक रास्तों से बातचीत की कोशिश कर रहा है, लेकिन तेहरान इन प्रस्तावों को स्वीकार करने लायक नहीं मान रहा है। इससे पहले अमेरिकी और इसराइली मीडिया ने दावा किया था कि अमेरिका ने युद्ध विराम समझौते के लिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा था। ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान समझौता वार्ता करना चाहता है लेकिन ईरान की ओर से इससे इनकार किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Weather Update Uttar Pradesh rajasthan bihar haryana madhya pradesh 14 May 26

UP में आंधी-तूफान से 94 मौ*तें, 80kmph की रफ्तार में युवक उड़ा, राजस्थान में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश: देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर …

Gold and silver prices rise as import tariffs rise

इंपोर्ट टैरिफ बढ़ते ही सोना-चांदी की कीमतों में आग

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोने (Gold) और चांदी (Silver) पर इंपोर्ट टैरिफ (Import Duty) …

Sawai Madhopur Police came into the field to curb road accidents

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरी पुलिस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur) द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और …

Khan Sir gets angry over NEET Exam Cancelled

NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले …

Akhilesh Yadav is heartbroken by the passes of his brother Prateek Yadav.

भाई प्रतीक यादव के निधन से टूटे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने भाई प्रतीक यादव (Prateek …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !