Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाढ़ के कारण फंसे 24 लोगों को भारतीय वायु सेना ने सुरक्षित निकाला

श्रीलंका: श्रीलंका भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका में भीषण बाढ़ से निपटने में मदद के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मंत्रालय के अनुसार एमआई-17 हेलिकॉप्टरों की मदद से जिन लोगों को बचाया गया है, उनमें जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिक शामिल हैं। भारतीय वायु सेना ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

 

Indian Air Force rescues 24 people stranded due to floods in srilanka

 

 

इसके तहत एक गरुड़ कमांडो को नीचे उतारकर फंसे हुए लोगों के समूह को गाइड किया गया और उन्हें कोटमाले स्थित पहले से तय हेलीपैड तक पहुंचाया गया। यहां से कुल 24 लोगों को निकाला गया, जिनमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिक और श्रीलंकाई भी शामिल थे। सभी को रेस्क्यू कर कोलंबो लाया गया है। वायु सेना ने बताया कि इससे पहले श्रीलंकाई सेना के 40 जवानों की पांच टीमों को राहत कार्य में सहयोग के लिए दियातलावा के आर्मी कैंप से एयरलिफ्ट कर भूस्खलन प्रभावित कोटमाले इलाके में पहुंचाया गया था। एयर फोर्स ने इस ऑपरेशन की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !