Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

इंडिगो की फ्लाइट्स के रद्द होने का सिलसिला जारी, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो की उड़ानों में आ रही दिक्कतों का सिलसिला थमा नहीं है। बीते दो दिनों में इसकी सैकड़ों उड़ानें रद्द हुई हैं या उनमें घंटों में विलंब हुआ है। उड़ानों के रद्द होने की वजह से सिंगापुर के भारत में उच्चायुक्त साइमन वोंग को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं भी इंडिगो की वजह से मुश्किल में फंसे हजारों यात्रियों में शामिल हो गया हूं।

IndiGo flight cancellations continue, Delhi airport issues advisory

देवघर जाने वाली मेरी फ्लाइट रद्द हो गई। शादी में शामिल होने के लिए मेरा इंतजार कर रहे अपने युवा स्टाफ से मैं माफी मांगता हूं। दिल्ली एयरपोर्ट ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार कुछ घरेलू उड़ानों के प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि कुछ घरेलू सेवाओं के परिचालन में चुनौतियों के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है, या कुछ उड़ाने रद्द हो रही हैं।

हम यात्रियों को एयरपोर्ट पर आने से पहले एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति के बारे में जानकारी लेने की सलाह देते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया है कि शुक्रवार सुबह से दिल्ली में आने जाने वाली इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुई हैं। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो सकती है। बीते कुछ दिनों से इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने की वजह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !