Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जल संरक्षण की तकनीकों पर प्रगतिशील किसानों को दी विस्तृत जानकारी

सवाई माधोपुर: “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों एवं विभागीय अधिकारियों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को कार्यालय उप निदेशक उद्यान सवाई माधोपुर परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. हेमराज मीणा ने जल संरक्षण की उपयोगिता एवं फवारा सिंचाई संयंत्र, ड्रिप सिंचाई संयंत्र एवं मिनी स्प्रिंकलर लगाने पर किसानों को जल संरक्षण की जानकारी प्रदान की।

 

Information given to farmers on water conservation techniques in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रगतिशील किसानों एवं जिले के विभिन्न मुख्यालयों से आए कृषि पर्यवेक्षक उद्यान को उद्यानिकी फसलों की नवीन तकनीक के माध्यम से खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि अधिकारी राम प्रसाद मीणा ने विभागीय योजना की जानकारी दी एवं पीएम कुसुम योजना अंतर्गत कॉम्पोनेंट बी के तहत सोलर पम्प सेट स्थापना पर दिए जाने वाले अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में सहायक निदेशक बृजेश कुमार मीणा द्वारा प्राकृतिक खेती मॉडल एवं संरक्षित खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

कृषि अधिकारी उद्यान राजेंद्र कुमार बैरवा द्वारा मंच संचालन करते हुए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया और फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया कि वह अभियान के दौरान क्षेत्र में होने वाली विभिन्न जल संरक्षण गतिविधियों को वंदे गंगा जल संरक्षण पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

कार्यशाला में ड्रिप संयंत्र एवं सोलर संयंत्र की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित प्रगतिशील किसानों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अवलोकन किया गया। उप निदेशक उद्यान डॉ. हेमराज मीणा एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके पश्चात कार्यालय में तुलसी के पौधे का रोपण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !