Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

इंटरनेट सेवा में आई समस्या को सुलझाया गया, सैकड़ों ऐप्स हुए थे प्रभावित: अमेजन

नई दिल्ली: अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) में आई दिक्कत के कारण सोमवार को स्नैपचैट, रेडिट और रोबोलॉक्स, कैनवा जैसी दुनिया की कई बड़ी वेबसाइट अस्थायी रूप से ऑफलाइन रहीं। इंटरनेट पर नजर रखने वाले डाउनडिटेक्टर के अनुसार इस क्लाउड कम्प्यूटिंग कंपनी में आई दिक्कत का असर एक हजार से अधिक वेबसाइट्स और ऐप्स पर पड़ा है। इनमें लॉयड्स और हैलिफ़ेक्स जैसे बैंक भी शामिल हैं।

Internet service issue that affected hundreds of apps has been resolved Amazon

बाद में अमेजन ने कहा कि उसने समस्या सुलझा ली है लेकिन कुछ सर्विसेस में दिक्कतें अभी भी हैं। जानकारों का कहना है कि ये उदाहरण है कि कैसे किसी एक प्रोवाइडर पर निर्भर रहना किसी कंपनी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सरे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऐलन वुडवर्ड कहते हैं कि ये दिखाता है कि हमारा बुनियादी ढांचा किस तरह एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। छोटी-सी भी गलती, जो अक्सर इंसानी होती है बड़े पैमाने पर असर डाल सकती है।

अमेजन ने क्या बताया?

अमेजन ने अब तक न तो ये बताया है कि सोमवार को आई दिक्कत का कारण क्या था और न ही इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। अपने सर्विस अपडेट पन्ने में कंपनी ने कहा है कि ऐसा लगता है कि ये डीएनएस से जुड़ी गड़बड़ी थी। कंपनी ने कहा यूएस-ईस्ट-1 रीजन की कुछ सेवाओं में रिक्वेस्ट पर बड़ी संख्या में एरर देखा जा रहा है। डीएनएस का मतलब दरअसल डोमेन नेम सिस्टम होता है, ये एक तरह से इंटरनेट का फोनबुक होता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !