Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जय शाह आईसीसी के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन चुने गए हैं। इस पद पर जय शाह का चुनाव निर्विरोध हुआ है। आईसीसी चेयरमैन के तौर पर जय शाह का कार्यकाल एक दिसंबर 2024 से शुरू होगा। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा।

Jay Shah becomes the new Chairman of icc

आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। वो लगातार दूसरी बार इस पद पर रहे हैं। मगर उन्होंने हाल ही कहा था कि वे तीसरे कार्यकाल की दौड़ में शामिल नहीं होंगे। 35 साल के जय शाह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन होंगे।

जय शाह ने एक बयान कहा है कि मैं आईसीसी की टीम और सदस्य देशों के साथ क्रिकेट का दुनिया भर में प्रसार करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। जय शाह आईसीसी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पांचवे भारतीय हैं। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर भी इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जय शाह अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के सचिव बने थे। 2022 में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया था। उनका कार्यकाल 2025 तक है लेकिन आईसीसी में पदभार संभालते ही उन्हें बीसीसीआई की पोस्ट छोड़नी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !