Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोलकाता रे*प-म*र्डर केस: छात्रों के नबान्न अभियान को लेकर भारी सुरक्षा

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक ट्रेनी डॉक्टर के रे*प और ह*त्या मामले के खिलाफ एक नए छात्र संगठन पश्चिमबंग छात्र समाज के नबान्न अभियान को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सचिवालय यानी ‘नबान्न भवन’ और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

Kolkata Resident Doctor Case Heavy security regarding students' Nabanna campaign

हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया गया है।  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जबकि बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का आयोजन किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा की हालात काफी नाज़ुक हैं। कोलकाता में तीन जगहों पर एक लाख छात्र और आम लोग जमा हैं।

उनकी एक ही मांग है कि ममता बनर्जी अपने पद से इस्तीफा दे दें। हालांकि उन्हें रोकने के लिए 15 से 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रद*र्शनकारियों में भिड़ंत हुई है। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता पुलिस की ये कहकर आलोचना की है कि वह विरो*धियों से निपटने के लिए जोर-जबरदस्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि दीदी के पश्चिम बंगाल में बला*त्कारियों और अपराधियों की मदद को प्राथमिकता दी जाती है। पश्चिमबंग छात्र समाज एक गैर रजिस्टर्ड छात्र संगठन है। उसका कहना है कि वो गैर राजनीतिक संगठन है। इसका कहना है कि इसका बीजेपी, आरएसएस या एबीवीपी से कोई संबंध नहीं है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !