Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्याज के कट्टों में डो*डा पो*स्त सप्लाई करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

जोधपुर: जोधपुर रेंज पुलिस की ओर से फ*रार आरोपियों को पकड़ने हेतु ऑपरेशन चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रवि जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन निवासी हमाना तहसील पिपलोद जिला रतलाम को गिर*फ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्याज के कट्टों की आड़ में मा*दक पदार्थ की त*स्करी करता था। जिसे रेंज पुलिस ने भोपालगढ़ पुलिस को सौंपा है।

 

 

Jodhpur range police news 08 nov 24Jodhpur range police news 08 nov 24

 

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि साल 2024 में अ*वैध मा*दक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान एक पिकअप गाड़ी में प्याज के कट्टों के नीचे छुपाकर रखे गए अ*वैध डो*डा पो*स्त को बरामद किया गया था। मामले में डो*डा पो*स्त सप्लायर आरोपी रवि जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन निवासी हमाना तहसील पिपलोद जिला रतलाम फ*रार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिर*फ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की ओर से कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले प्याज और सब्जी की दुकान चलाता था।

 

 

 

 

जिसे भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों को सुपुर्द कर दिया था। इस पर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी जोधपुर के सब्जी व्यापारी भदवासिया से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बात करता है। वहीं आरोपी रात में अपनी सब्जी मंडी से सब्जी भी सप्लाई करवाता था। इस पर टीम ने मध्य प्रदेश से आने वाले सब्जी की गाड़ियां और व्यापारियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। जिसमें आरोपी के बारे में भी अहम सुराग हाथ लगे। इस पर टीम ने उसे गिर*फ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रेंज स्तरीय साइक्लोनर टीम के प्रभारी कन्हैयालाल, राकेश कुमार, मनीष कुमार, झूमर राम और कांस्टेबल शेखर की विशेष भूमिका रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !