Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

92.68 करोड़ रुपये से अधिक की अ*वैध सामग्री जब्त

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल के प्रभाव रहित निर्वाचन के लिए अ*वैध नकदी, श*राब, न*शीले पदार्थ और अन्य सामग्री के मुफ्त वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियां और निगरानी दल इन वस्तुओं की धरपकड़ के लिए लगातार सक्रिय हैं और 7 जिलों में अब तक कुल 92.68 करोड़ रुपये की नकद एवं अ*वैध श*राब सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

 

 

Rajasthan By Election 2024 News 08 Nov 2024

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 15 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव प्रक्रिया को धन-बल के प्रभाव से मुक्त रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए वस्तुओं के मुफ्त वितरण को रोकने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा गठित उड़न दस्ते (एफएस), स्थैतिक निगरानी टीमें (एसएसटी) एवं पुलिस आदि एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। महाजन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए राज्य पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों में से सर्वाधिक 76.07 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती राजस्थान पुलिस ने की है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों ने 7 जिलों में कुल मिलाकर 4.22 करोड़ रुपये नकद राशि पकड़ी है। एजेंसिंयों के बीच परस्पर समन्वय से 5.52 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अ*वैध श*राब और 42 लाख रुपये कीमत के न*शीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। लगभग 1.2 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी आदि कीमती धातुएं जब्त की गई हैं।

 

 

 

 नकद राशि और श*राब की जब्ती को अधिक महत्त्व देते हुए वेटेड रैंकिंग:

महाजन के अनुसार, मतदाताओं को लुभाकर चुनाव को प्रभावित करने में नकद राशि और श*राब की सबसे अधिक भूमिका रहती है। इस तथ्य के दृष्टिगत राजस्थान निर्वाचन विभाग ने अ*वैध वस्तुओं की धरपकड़ में नकदी और श*राब की जब्ती को अधिक महत्त्व देते हुए जिलों की रैंकिंग की है। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की इस ‘वेटेड रैंकिंग’ की पहल की प्रशंसा की है। इस रैंकिंग के अनुसार दौसा जिला प्रथम, नागौर दूसरे और अलवर तीसरे स्थान पर हैं। दौसा जिले में कुल 21.89 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती हुई है। नागौर में 14.51 करोड़ रुपये और अलवर जिले में 13.52 करोड़ रुपये की अ*वैध नकदी और वस्तुएं पकड़ी गई हैं।

 

 

 

 

आम चुनाव 2023 की तुलना में अधिक जब्तियां:

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 की तुलना में वर्तमान में उपचुनाव के दौरान इन 7 विधानसभा क्षेत्रों में जब्ती की कार्रवाई में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 500 प्रतिशत से अधिक की जब्ती की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चौरासी क्षेत्र में अ*वैध वस्तुओं की धरपकड़ में 390 प्रतिशत और दौसा में 288 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

 

 

 

 दौसा, झुंझुनू और अलवर में बड़ी कार्रवाई:

महाजन के अनुसार, आचार संहिता की अवधि के दौरान अ*वैध वस्तुओं और नकदी के परिवहन एवं वितरण के सम्बन्ध में बड़ी कार्रवाई में दौसा जिले में एक वाहन से 1.96 करोड़ रुपये नकद राशि जब्त की गई है। झुंझुनू जिले के बगड़ में भी नाकेबंदी के दौरान बीते 3.4 लाख रुपये नकद और लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के सोने की जब्ती की गई। एक अन्य प्रकरण में अलवर जिले में एक नाके पर वाहनों की तलाशी कर जांच टीमों ने दो कारों से कुल 36.95 लाख रुपये नकद जब्त किए। दौसा में ही एक कंटेनर में खाद्य सामग्री की आड़ में अ*वैध श*राब का परिवहन किया जा रहा था। इस कंटेनर में हरियाणा में निर्मित अवैध शराब पकड़ी गई, जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये है

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !