Saturday , 6 June 2026
Breaking News

पत्रकारों ने किया सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा का स्वागत

सवाई माधोपुर:- सिविल लाइन जयपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान जिले के पत्रकारों ने विधायक शर्मा का स्वागत किया। जयपुर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा लोकसभा चुनाव को लेकर सवाई माधोपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहे। गोपाल शर्मा ने इस दौरान सुबह रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाग लिया।

 

 

इसके साथ ही हनुमान जयंति के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध हनुमान मन्दिर ईटावा के बालाजी के दर्शन किये। इसके बाद विधायक शर्मा सीधे चमत्कार जी मन्दिर पहुंचकर जिनेन्द्र भगवान के दर्शन किये। चमत्कार जी मन्दिर परिसर में जिले के पत्रकारों ने आईएफडब्ल्यूजे संगठन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के नेतृत्व में सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में रणथंभौर नेशनल पार्क से जुड़ी टाइगर की पेंटिंग भेंट की।

 

 

Journalists welcomed Civil Line MLA Gopal Sharma in sawai madhopur

 

 

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा को रूबरू कराया। उन्होंने अधिस्वीकृत पत्रकारों के समान ही फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को भी सभी सुविधाऐं मिलने की बात कही। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून और आवास समस्या का प्रमुखता से रखा। पत्रकारों की सभी समस्याओं को सुनकर जयपुर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने पत्रकारों की हर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों के अनेक संगठन बने हुऐ हैं। इससे पत्रकारों की कमजोरी भी महसूस होती है।

 

 

मेरा प्रयास है कि राजस्थान के सभी पत्रकार चाहे वे किसी भी संगठन से जुड़े हों एक जाजम पर बैठें। इससे पत्रकारों की एकजुट होगी तथा सरकार व प्रशासन को पत्रकारों की शक्ति का अहसास होगा। इस मौके पर विधायक गोपाल शर्मा ने शीघ्र ही सवाई माधोपुर में राज्य स्तरीय वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर चमत्कार जी मन्दिर प्रबन्धकारिणी समिति अध्यक्ष नरेश बज, पं. आशीष जैन शास्त्री, मैनेजर दीपक जैन, राजू माली, रामलाल माली आदि ने भी विधायक गोपाल शर्मा का स्वागत किया।

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, राजेश गोयल, बजरंग सिंह राजावत, नरेन्द्र बंसी भारद्वाज, राजमल जैन, नईम अख्तर, नरेंद्र शर्मा, हरकचन्द जैन, जितेन्द्र जैन, दिलीप शर्मा, विद्युत जैन, सतीश वर्मा, मुकेश जैन, निर्मल सैन, शहजाद बैग, सुनील शर्मा, शादाब अली, साहिल खान सहित सभी प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !