Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आठ योजनाओं के गारंटी कार्ड मिलने पर खुश हुई कल्ली देवी

पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत भगवतगढ़ निवासी कल्ली देवी बताती है कि उनके परिवार खेती और पशुपालन से बमुश्किल अपना गुजारा करता है। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उसे बताया कि राज्य सरकार महंगाई राहत कैंप के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान कर रही है। इसके लिए कैंप में जनाधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है। कैंप में सरकार द्वारा मौके पर ही पंजीयन कर लोगों को महंगाई से राहत के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए जा रहे है। इस पर कल्ली देवी अपना जनाधार कार्ड, गैस की डायरी, नरेगा जॉब कार्ड, बिजली का बिल लेकर भगवतगढ़ में लगाए गए महंगाई राहत कैंप में पंजीयन कराने पहुंची।

 

Kalli Devi happy after getting guarantee card of eight schemes

 

कैंप में पंजीयन के लिए जैसे ही कल्ली देवी का जनाधार कार्ड नम्बर कम्प्यूटर में फीड किया गया वैसे ही वह राज्य सरकार की प्रमुख 8 योजनाओं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पात्र निकली। इस पर शिविर प्रभारी उपेन्द्र शर्मा ने मौके पर ही लाभार्थी को योजना के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। लाभार्थी कल्ली देवी मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर बहुत खुश हुई और कहने लगी कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने घर-घर महंगाई राहत कैंपों का आयोजन करवाकर गरीबों को राहत प्रदान की।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !