Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन, बांग्लादेश की बनी थीं पहली महिला प्रधानमंत्री

बांग्लादेश: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है।  बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मीडिया सेल ने सबसे पहले फेसबुक पर उनके निधन की सूचना दी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीएनपी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज सुबह 6 बजे, फज्र की नमाज के कुछ देर बाद निधन हो गया।

Khaleda Zia, Bangladesh's first woman Prime Minister passes away at the age of 80

25 दिसंबर को खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 सालों बाद लंदन से ढाका लौटे थे। उनके लौटने के महज पाँच दिनों बाद खालिदा जिया ने आखिरी सांस ली। खालिदा जिया पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज ढाका के इवरकेयर अस्पताल में चल रहा था। इसी महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया की सेहत के लिए दुआ करते हुए हर तरह की मदद की पेशकश की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !