Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार । मोटरसाइकिल की बरामद

खंडार थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह उर्फ विजेश पुत्र कैलाश एवं राजेन्द्र पुत्र धुडीलाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल MP 31 MD 4368 को सरहद पाली सरसों के खेत से बरामद की गई एवं अपराध में उपयोग में ली गई प्लसर मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार खंडार थाने पर गत 12 जनवरी 2022 को प्रार्थी पहलवान पुत्र रामहेत मीना निवासी सामरसा जिला श्योपुर मध्य प्रदेश  ने खंडार थाने पर पाली ब्रिज के पास शराब के ठेके से स्वंय की मोटर साइकिल MP 31 MD 4368 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट पर प्रकरण आईईपीसी में दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

 

Khandar Police station arrested two accused of motorcycle theft and motorcycle recovered in khandar sawai madhopur

 

खंडार क्षेत्र में चोरी की बधती वारदातों को ट्रेस आऊट करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में खंडार थाने पर टीम वीर सिंह सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित की गई। टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। गत दिनांक 28/02/2022 को संजय उर्फ संज्या पुत्र प्रकाश चन्द निवासी सेवती खुर्द खंडार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले में वांछित आरोपी  विजय सिंह उर्फ विजेश पुत्र कैलाश बैरवा निवासी सेवती खुर्द खंडार एवं राजेन्द्र पुत्र धुडीलाल निवासी धर्मपुरी खंडार जिला सवाई माधोपुर को डिटेन कर पुछताछ के बाद आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल MP 31 MD 4368 को सरहद पाली सरसों के खेत से बरामद की गई। अपराध में उपयोग में ली गई प्लसर मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वीर सिंह सहायक उप निरीक्षक, अमृतलाल कांस्टेबल एवं कुलदीप कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !