Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बालक का अपहरण व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जिले की बाटोदा थाना पुलिस ने सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरव श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज, हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार व प्रकाशचन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी रामकेश मीना मय टीम द्वारा ग्राम हरिपुरा में 11 वर्षीय नाबालिग बालक गौरव उर्फ गोलू पुत्र विजय कुमार बैरवा निवासी हरिपुरा ढाणी ग्राम जीवद थाना बाटोदा का अपहरण कर हत्या करने के मामले मे वांछित आरोपी नगेन्द्र उर्फ नगी पुत्र रूपचन्द मीना निवासी कोहली प्रेमपुरा थाना बामनवास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में जानकारी दी की गोरधनी पत्नि विजय कुमार बैरवा निवासी हरिपुरा ढाणी ग्राम जीवद थाना बाटोदा ने 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि 3 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे खेत में मजदूरी करने जाने के बाद उसका नाबालिग बालक गौरव उर्फ गोलू घर से बिना बताये कहीं चला गया।

 

 

जिस पर मु.नं. 62/2023 धारा 363 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान व बालक गौरव की तलाश की गई। तलाश के दौरान 8 अप्रैल को ग्राम हरिपुरा के खेतों में कुन्डे पर एक मानव कंकाल (खोपडी व हड्डीयां) मिलने की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द, वृताधिकारी बामनवास तेजकुमार पाठक, राजकुमार थानाधिकारी मलारना डूंगर, कुसुमलता  थानाधिकारी बौंली, रामकेश थानाधिकारी बाटोदा, एफएसएल टीम, डाॅंग स्क्वायड, साईबर टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो हरिपुरा ढाणी आबादी से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत में बने कुन्डे में एक मानव खोपडी का कंकाल व पसलिया व मानव शरीर की अन्य हड्डी जगह जगह बिखरी हुई मिली एवं हड्डी के पास एक शर्ट व अंडरवियर के टुकडे व एक कृष्ण भगवान की मूर्ति वाला लोकेट मिला। इस स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुन्डे में मिली शर्ट का एक टुकड़ा पड़ा हुआ मिला एवं कुन्डे से करीब 200 मीटर की दूरी पर गेंहू के खेत मे एक जिंस का पेंट फटी हुई हालत में मिला एवं उसके पास मानव हड्डी के टुकडे मिले। कुन्डे के बाहर लाल रंग की हवाई चप्पल मिली।

 

Kidnapping and murder accused arrested in sawai madhopur

 

बालक के पिता विजय कुमार द्वारा घटनास्थल पर मिली वस्तुओं को अपने पुत्र गौरव उर्फ गोलू का होना बताया।पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल के साक्ष्यो से अपहर्त बालक गौरव उर्फ गोलू का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर हत्या कर शव को छिपाने पर प्रकरण में धारा 364, 302, 201 आईपीसी शामिल की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सम्पूर्ण ग्रामवासियों, भेड़, बकरी चराने वाले व घटनास्थल के आसपास आवाजाही करने वाले लोगों से पूछताछ की गई। ग्राम हरिपुरा व आसपास के ग्रामों में सर्च अभियान चलाया गया व संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। टोल प्लाजा नवाडिया ढाणी जीवद व आसपास के पेट्रोल पंपो से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये।

 

अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक व महेन्द्र हैड कांस्टेबल साईबर सैल सवाई माधोपुर की मदद से बीटीएस साक्ष्य संकलन किया गया। संदिग्ध नगेन्द्र उर्फ नगी व उसके दोस्तो से पूछताछ की गई। संदिग्ध नगेन्द्र उर्फ नगी पुत्र रूपचन्द निवासी कोहली प्रेमपुरा थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर दौराने पूछताछ बार बार अलग अलग बाते बनाने लगा जिस पर अधिक संदेह होने पर व मामले में आसूचना संकलन, तकनिकी व वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण का मुख्य संदिग्ध बालक गौरव की मां। गौरधनी का प्रेमी नगेन्द्र उर्फ नगी मीना का होना पाया जाने पर सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि 3 अप्रैल को अपने मोबाईल को फ्लाईट मोड़ पर डालकर अपने मजदूरी स्थल ग्राम रामगढ़ मुराडा से कच्चे रास्तों में होते हुए ग्राम हरिपुरा ढाणी पहुंचकर घर के पास खेल रहे बालक गौरव उर्फ गोलू को बहला फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया व खेत में बने कुन्डे में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी व शव को छुपा गया। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी नगेन्द्र से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !