Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास द्वारा न्यायालय परिसर बामनवास में आज गुरुवार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा नालसा जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित जानकारी तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2010 के बारे में उपस्थित ग्रामीण जनों को जानकारी प्रदान की।

Legal awareness camp organized in Bamanwas Sawai Madhopur

तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के अध्यक्ष मनमोहन द्वारा वर्तमान में उपलब्ध विधिक सेवाओं के विषय में अवगत करवाते हुए यह संदेश भी दिया गया कि नालसा द्वारा तो समय-समय पर अनेकों योजनाएं एवं स्कीमों का उद्घाटन किया जाता रहा है परंतु जब तक आम जन इसके लिए प्रति जागरूक एवं सचेत नहीं होगा तब तक इन योजनाओं की क्रियान्वित ई संभव नहीं है। जिनमें सक्रिय जागरूक नागरिक संस्थाएं अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं जिससे कि इन योजनाओं की पहुंच वास्तविक लाभार्थि व्यक्ति तक पहुंच सके और वह इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। अध्यक्ष मनमोहन चंदेल द्वारा यह भी बताया गया कि इन योजनाओं को वास्तविक अमलीजामा पहनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर सतही स्तर पर मन वचन एवं कर्म से इस संबंध में प्रयास करना होगा तब जाकर इन योजनाओं का मूल उद्देश्य सार्थक साबित होगा। इस अवसर पर न्यायालय में उपस्थित आमजन के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशोर शर्मा, जुगल किशोर गर्ग, हर्षवर्धन शर्मा, अध्यक्ष विनोद कुमार जोशी, एवं सचिव शहाबुद्दीन शाह, लक्ष्मीकांत शर्मा, लालू राम शर्मा, बनवारी लाल बंजारा, योगेश शर्मा, अशोक दीक्षित, विजय गुर्जर, जगदीश प्रसाद शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !