Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पंचायती राज शिक्षक संघ ने कि शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर को ज्ञापन प्रेषित कर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 व 2018 के शिक्षकों का परिवीक्षा काल पूर्ण होने पर स्थायीकरण कर नियमित वेतन श्रृंखला के आदेश जारी करने की मांग की है।

Panchayati Raj Teachers Association demands for permanent teachers

जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 के शिक्षकों का परिवीक्षा काल समाप्त हुए 10 माह से अधिक हो जाने के बाद भी शिक्षकों का स्थायीकरण नहीं किया गया है। इन शिक्षकों द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर स्थायीकरण आवेदन करने के उपरांत भी अभी तक सवाई माधोपुर जिले में नियुक्त अधिकांश शिक्षकों का स्थायीकरण जिला परिषद स्थापना समिति की बैठक में अनुमोदन नहीं होने से रुका हुआ है। जबकि विशिष्ठ शासन सचिव एवं निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषद में कार्यरत मुख्य कार्यकारी अधिकारी में ही शिक्षकों के स्थायीकरण की शक्ति निहित की गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्रोबेशन पूरा करने वाले शिक्षकों का स्थायीकरण कर नियमित वेतन श्रृंखला का लाभ दिया जा चुका है। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की मांग है कि सवाई माधोपुर जिले में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 व 2018 में नियुक्त शिक्षकों का अतिशीघ्र स्थायीकरण कर नियमित वेतन श्रृंखला के आदेश जारी किए जाए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !