Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शीत ऋतु में अपने पशुधन को ऐसे बचाए

सवाई माधोपुर: सर्दी बढ़ने व वर्तमान में दिन व रात्रि के तापक्रम में आ रहे परिवर्तन से पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव रहना तथा पशु रोगों की प्रायिकता में वृद्धि होना संभावित है। पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया है कि दुग्ध उत्पादन में कमी अथवा किसी बीमारी के लक्षण की स्थिति ने निकटतम पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशुपालक फडकिया, गलघोंटू, पी.पी.आर, भेड माता, लंगडा बुखार, मिश्रित संक्रमण, खुरपका-मुंहपका आदि के टीके आवश्यक रुप से लगवायें ताकि इन रोगो से बचाव हो सके।

 

Livestock protection measures during winter Sawai Madhopur News 13 Jan 26

 

एनिमल शेड्स में जूट की टाटपट्टी/तिरपाल आदि का उपयोग किया जाए ताकि पशुओं विशेषकर छोटे पशुओं एवं पोल्ट्री आदि को विशेष सुरक्षा प्रदान की जा सके। पशु आवास गृहों मे सूखी घास आदि की बिछावट की जावें। पशु आवासों में हवा तथा प्रकाश की व्यवस्था रखी जाये ताकि समुचित वेंटिलेशन तथा नमी रहित रखा जा सके।

 

 

उन्होंने बताया कि पशुओं को सर्दी के मौसम में गुणवत्तापूर्ण हरा वसा युक्त पौष्टिक संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। पशुओं को परजीवी प्रकोप से बचाने के लिए पशु चिकित्सक की सलाहनुसार परजीवीनाशक घोल या दवा देवें जिससे पशुओं का स्वास्थ्य सुधार हो एवं चारे-दाने का सपयोग हो सके। पशुओ को घुटन भरे स्थान में ना रखे और विशेषतः धुए से बचाए अन्यथा पशुओं को सांस की तकलीफ हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी गौशालाओं में यह उपाय करना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !