Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव 2024 : प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त

सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने आदेश जारी कर लोकसभा आम चुनाव, 2024 से संबंधित कार्य को सुचारू एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए है। आदेशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका को निर्वाचन प्रकोष्ठ, मतदाता सूची एवं मतदान केन्द्र गठन के प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार निर्वाचन चन्द्रशेखर टोंक को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

 

 

इसी प्रकार कानून व्यवस्था एवं अनुमति प्रकोष्ठ के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रभारी अधिकारी एवं उप विधि परामर्श कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर चन्द्रशेखर शर्मा को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

 

 

निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रभारी अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महेश कुमार मीना को सहायक प्रभारी अधिकारी, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार को प्रभारी अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोविन्द दीक्षित, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान दिनेश कुमार गुप्ता को सहायक प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा विकास अधिकारी समय सिंह मीना एवं नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

 

 

Lok Sabha Election 2024 Cell incharge officer, assistant in-charge officer appointed in sawai madhopur

 

 

 

 

स्वीप एवं ए.एम.एफ. प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार मतदान दल गठन प्रकोष्ठ के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा एवं वरिष्ठ तकनीकी निदेशक राजकुमार शर्मा को सहायक प्रभारी अधिकारी, मतपत्र, डाकमतपत्र मुद्रण एवं ईवीएम वितरण प्रकोष्ठ के लिए कोषाधिकारी कुलदीप सिंह मीना को प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त कोषाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

 

इसी प्रकार निर्वाचन लेखा प्रकोष्ठ के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रभारी एवं लेखाधिकारी कलेक्ट्रेट हुकमचंद स्वर्णकार को सहायक प्रभारी अधिकारी, लेखा एवं भुगतान प्रकोष्ठ के लिए अतिरिक्त कोषाधिकारी अस्मिता मीना को प्रभारी अधिकारी, उप कोषाधिकारी मलारना डूंगर गोविन्द प्रसाद गौड़, लेखाधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रवीण कुमार जैन को सहायक प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन सामग्री स्टोर एवं वितरण प्रकोष्ठ के लिए लेखाधिकारी जिला परिषद प्रभाकर शर्मा को प्रभारी अधिकारी तथा विकास अधिकारी सवाई माधोपुर एवं जिला रसद अधिकारी ज्ञानचंद को सहायक प्रभारी नियुक्त किया है।

 

 

 

 

इसी प्रकार पहचान पत्र प्रकोष्ठ के लिए सहायक निदेशक अभियोजन मंजूलता दूबे को प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार चौधरी को सहायक प्रभारी, ईडीसी, डाक मतपत्र एवं होम वोटिंग प्रकोष्ठ के लिए उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्री नारायण को प्रभारी एवं जिला नियोजन अधिकारी राजकुमार मीना को सहायक प्रभारी, रूटचार्ट प्रकोष्ठ के लिए तहसीलदार भू-अभिलेख राजेश शर्मा को प्रभारी एवं सहायक सदर कानूनगो वेद प्रकाश गुप्ता को सहायक प्रभारी, वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौधरी को प्रभारी एवं जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

इसी प्रकार सामान्य व्यवस्थाएं प्रकोष्ठ के लिए अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीना को प्रभारी एवं नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना को सहायक प्रभारी, अल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए जिला रसद अधिकारी ज्ञान चंद को प्रभारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक रिपुदमन सिंह को सहायक प्रभारी, एमसीएमसी मीडिया प्रकोष्ठ के लिए सहायक निदेशक हेमन्त सिंह को प्रभारी एवं सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना को सहायक प्रभारी, सूचना प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ के लिए वरिष्ठ तकनीकी निदेशक राजकुमार शर्मा को प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक पंकज कुमार मीना को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

 

इसी प्रकार सांख्यिकी एवं कार्ययोजना प्रकोष्ठ के लिए सहायक निदेशक अजय शंकर बैरवा को प्रभारी एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामेश्वर महावर को सहायक प्रभारी, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के लिए जिला आबकारी अधिकारी रामरतन मीना को प्रभारी एवं सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह को सहायक प्रभारी, वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ के लिए सहायक निदेशक अमित गुप्ता को प्रभारी एवं सहायक लेखाधिकारी प्रथम गोविन्द नारायण गोयल को सहायक प्रभारी, नियंत्रण कक्ष एवं हैल्पलाईन प्रकोष्ठ के लिए परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह को प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक घनश्याम बैरवा को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !