Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

महाशिवरात्री पर शिवालयों में गूंजा ऊँ नमः शिवाय

महाशिवरात्री का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक की धूम रही। वहीं सभी शिवालयों में ऊँ नमः शिवाय की गूंज रही।
श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि 3 मार्च रविवार को रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। 4 मार्च सोमवार को प्रातः 8 बजे से विद्वान पण्डितों द्वारा भगवान शिव का महा रूद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात भजन पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया।

mahashivratri 2019 celebration
अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्री महोत्सव के अवसर पर मंदिर को भव्य रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया वहीं भगवान शिव की विशेष फूलबंगला झांकी सजाई गई।
इसी प्रकार श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान डूँगरी पल्लीपार शहर में 2 मार्च को विनायक कलश स्थापना, नन्दी प्रतिष्ठा एवं मंत्रावृति, 3 मार्च को शिव मंगल महाभिषेक व श्रृंगार, सायंकाल से सूर्योदय तक लक्ष्मी वेदी पूजन तथा लक्ष्मी आहुति कार्यक्रम, 4 मार्च को विनायक कलश धारियों द्वारा भगवान शिव जी का महाभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उडीसा, कोलकाता, राजस्थान, असम, नेपाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ आदि स्थानों से आये भक्तों ने भाग लिया।
इसी प्रकार महाशिवरात्रि के अवसर पर योग सेवा दल समिति की ओर से जिला मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय योग विद्या प्रचार संघ परमहंस योगाश्रम में चन्द्रभोलेश्वर महादेव मंदिर में आक, धतूरे, बेल्वपत्र, एवं फूलो से शिवलिंग की झांकी सजाई गई। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी एवं आश्रम संचालिका मां राधे के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर सुबह 6 बजे से ही दर्शन पुजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !