Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मतदाता जागरूकता के लिए बूथवार बनायें कार्ययोजना : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विधानसभा आम चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम की वीसी द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहे इसके लिए बूथवार कार्ययोजना बनाकर पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में व्यक्तिशः मतदाताओं से संपर्क करें।

 

Make booth wise action plan for voter awareness Chief Electoral Officer

 

उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग समूहों के अनुसार कार्ययोजना बनाकर युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्काउट, एनसीसी का सहयोग लेने, वीएचए ऐप (वोटर हेल्पलाईन ऐप) का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, राजीविका, पुलिस मित्र, पुलिस सखी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा व विभिन्न विभागों के सहयोग से लक्ष्य आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर, 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत – प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

वहीं मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 (फर्स्ट टाइम वोटर्स) अथवा फॉर्म 8 शिफ्टिंग के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आम मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का वोटर हेल्प लाइन ऐप (वीएचए) घर बैठे उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम, भाग संख्या की जानकारी ली जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !