Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सचिन पायलट से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम के को – चेयरमैन लोकेश शर्मा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम के को – चेयरमैन लोकेश शर्मा पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात करने उनके सिविल लाइन्स स्थित सरकारी आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीकानेर सहित राज्य की अन्य विधानसभा सीटों पर सियासी गणित को लेकर मंथन-चिंतन हुआ।

 

State Congress Central War Room Co-Chairman Lokesh Sharma reached to meet Sachin Pilot

 

यह भी माना जा रहा है कि लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दूत बनकर सचिन पायलट के पास पहुंचे थे और राजस्थान में कांग्रेस की जीत को लेकर गहलोत का संदेश पायलट को जाकर दिया था। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक बता रहे हैं कि मसला कुछ और ही है। शनिवार को ही कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपनी 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

 

 

 

 

 

इसके अगले ही दिन दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक चली इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे है। खास बात यह है कि बीते 5 वर्षों में यह पहला अवसर था जब लोकेश शर्मा और सचिन पायलट के बीच पायलट के आवास पर पहली मुलाकात हुई।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए लोकेश शर्मा ने भी बीकानेर सीट से अपनी दावेदारी की है। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में चर्चा है कि लोकेश शर्मा और सचिन पायलट के बीच इस सीट के सियासी समीकरणों को लेकर बातचीत हुई है। मुलाकात के बाद लोकेश शर्मा मीडिया से भी रूबरू हुए।

 

 

 

इस दौरान लोकेश शर्मा ने कहा कि वे इस बार के विधानसभा चुनाव में खुद टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस के सेंट्रल वॉर रूम का को-चेयरमैन बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस वॉर रूम की कांग्रेस की रणनीति बनाने में भी अहम भूमिका रहेगी।

 

 

लोकेश शर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है, सचिन पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में इनसे सलाह-मशविरा करना भी आवश्यक है। ऐसे में सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ भी उनकी मुलाकातें होती रहेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !