Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का चिकित्सा मंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

संचारी एवं गैर संचारी सहित सभी बीमारियों की जांच और उपचार होगा उपलब्ध

 

 

जिले में आज रविवार से मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राज्य स्तर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले की रवांजना चौड़ ग्राम पंचायत के शिविर का शुभारंभ किया।

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सीएमएचओ ने बताया कि रविवार को जिले में रवांजना चौड़, अटून कलां व मलारना चौड़ में शिविरों का आयोजन किया गया।

 

 

शिविरों में दी जा रही ये सेवाएंः-

 

इन शिविरों में सभी प्रकार की संचारी, गैर संचारी रोगों सहित सभी बीमारियों की जांच और यथासंभव उपचार किया जा रहा है।  शल्य चिकित्सा आवश्यक होने पर सुविधानुसार उच्चतर चिकित्सा संस्थान पर भिजवा कर सर्जरी करवाई जाएगी। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जा रही है। परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कैम्प में आने वाले लोगो की आंखों की जांच की जा रही है। टीबी के सम्भावित रोगियों के टेस्ट और उपचार की व्यवस्था की गई है।

 

Medical Minister did virtual launch of healthy Rajasthan Chiranjeevi health camps

 

शिविर में सिलिकोसिस और कुष्ट रोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है इसके साथ ही कोविड टीकाकरण से वंचित लोगो का टीकाकरण भी किया जा रहा है। जिन लोगो ने चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है उनके रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी कैम्पो में उपलब्ध करवाकर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। शिविरों में स्कूल जाने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविरों से पूर्व स्कूलों में स्टाफ द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की प्री स्क्रीनिंग की जा रही है। प्री स्क्रीनिंग में यदि किसी बच्चे को कोई बीमारी पाई जा रही है तो उन्हें शिविरों में उपचार के लिए भिजवाया जा रहा है।

 

 

 

शिविरों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे हैं। और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए चिरंजीवी योजना/ आरबीएसके से संबंद्ध अस्पतालों में रैफर किया जा रहा है। जहां उनका उपचार निशुल्क किया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि शिविरों में चाइल्ड स्पेशलिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, फिजिशियन, मेडिसन, डेंटिस्ट, नेत्र सहायक और आयुष चिकित्सक शिविर स्थलों पर मौजूद हैं। ईसीजी सहित सभी जांच उपकरण एम्बुलेंस, मेडिकल मोबाइल वैन भी उपलब्ध रखी जा रही है। शिविरों में टेलीमेडिसिन के जरिये भी आमजन को दिया जा रहा इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !