Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी राजस्थान जेल बंदियो की मुलाकातें फिर से शुरू

सर्वाेच्च न्यायालय की शिकायत का असर
पिछले काफी समय से पुरे राजस्थान के जेल बंदियो के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भैया की मेहनत एक बार फिर रंग लाई हैं और कोरोना महामारी के नाम से पिछले डेढ वर्षों से राजस्थान जेल मुख्यालय के आदेश से प्रदेश की सभी जेलो में बंदियो की मुलाकातें उनके परिजनो और अधिवक्ताओं के लिए जो बंद पड़ी थी उन्हें इसी माह 10 नवम्बर से पुनः चालू कर दिया गया है। राजा भैया ने बताया की इस बाबत वो पिछले लगभग चार महीनों से जेल बंदियो की मुलाकातें चालू करवाने के लिए प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहसचिव, जेल महानिदेशक, जेल महानिरीक्षक और राज्य मानवाधिकार आयोग में कई बार शिकायतें की थी। परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गईं मजबूरन उन्होंने इस बाबत जनहित और न्यायहित में सुप्रिम कोर्ट दिल्ली और राष्ट्रीय मनवाधिकार आयोग दिल्ली में पीटिशन दर्ज कराई थी।
Meetings of Rajasthan jail inmates, which were closed for one and a half year, resumed
जिस पर ड़ीजी जेल राजस्थान को नोटिस जारी किए थे। नोटिस जारी होते ही राजस्थान जेल के महानिदेशक भूपेन्द्र कुमार ने 10 नवम्बर को जेल मुख्यालय से अपना आदेश जारी कर राजस्थान की सभी जेलों में तत्काल बंदियो की मुलाकात उनके परिजनो व अधिवक्ताओं के लिए पुनः चालू करने के आदेश जारी कर दिए और आदेश की एक प्रति सूचनार्थ उन्हें भी भेजी है। एडवोकेट तोमर ने पुनः बंदियो की मुलाकातें शुरू करने वाले जेल मुख्यालय के आदेश की प्रति पत्रकारों को दिखाते हुए ने इस बात का खुलासा किया। अब प्रदेश की सभी जेलो में डेढ सालों से बंद पड़ी बंदियो की मुलाकातें फिर से चालू की जा चुकी हैं इससे बंदियो और उनके परिजन जो अब तक मानसिक तनाव से गुजर रहे थे उससे बचेंगे। साथ ही साथ बंदी अपने अधिवक्ताओं से मिल कर कानूनी व न्यायिक प्रकिरिया का भी लाभ ले सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !