Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित

मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर की बैठक संस्थान के राज विहार कॉलोनी स्थित संस्थान परिसर में संस्थान के अध्यक्ष शिवलाल मीणा मैनपुरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महामंत्री राकेश कुमार मीणा दुब्बी बनास ने पूर्व में हुई बैठक की कार्रवाही पढ़कर सुनाई। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने सदस्यता बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा की, जिसमें कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को इस कार्यकाल के प्रथम वर्ष में 10 आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया, जिससे संस्थान के कार्यों में गति आ सके। बैठक में कोषाध्यक्ष रामस्वरूप रईथा ने प्रस्ताव रखा की कार्यकारिणी के सदस्यों को सप्ताहिक बैठक कर संस्थान के कार्यों की समीक्षा की जानी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक रविवार को प्रातः 10 से 11 बजे तक साप्ताहिक समीक्षा बैठक निर्धारित की गई। बैठक में रामजीलाल मीणा पूर्व मैनेजर मैनपुरा ने संस्थान की जमीन व कब्जा शुदा जमीन के बारे में कार्यकारिणी के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की।

 

Meena Social Service Institute Sawai Madhopur executive meeting was organized in sawai madhopur

 

बैठक में पूर्व सरपंच सीताराम मीणा तथा राधेश्याम पूर्व तहसीलदार ने समाज में चल रही कुरीतियों से संबंधित अपने विचार कार्यकारिणी के समक्ष रखें। बैठक में सुवालाल मीणा ने संस्थान द्वारा छात्र – छात्राओं के लिए कोचिंग, लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करने का सुझाव दिया। कार्यकारिणी बैठक में संस्थान के अध्यक्ष शिवलाल मीणा मैनपुरा, महामंत्री राकेश कुमार मीणा दुब्बी बनास, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा पूर्व तहसीलदार, संयोजक महिला एवं बाल विकास कार्य चंदालाल मीणा, संयोजक मानव संसाधन एवं विकास कार्य सुवालाल मीणा बड़ागांव सरवर, कार्यकारिणी सदस्य सीताराम मीणा पूर्व सरपंच, कार्यकारिणी सदस्य पूरणमल मीणा, संस्थापक सदस्य हंसराज मैनपुरा, संस्थान के वरिष्ठ आजीवन सदस्य रामजीलाल मैनपुरा, मेघश्याम मीणा, सत्यनारायण, अधिशासी अभियंता, रामसहाय पाटोली, संस्थान के व्यवस्थापक धर्मचंद मीणा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !