Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष बून्दी राजाराम मेघवाल के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक, स्कल शिक्षा कोटा संभाग सुरेंद्र सिंह गौड़ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर संयुक्त निदेशक से विस्तृत चर्चा की। इन्द्रगढ़ शाखा अध्यक्ष अमर सिंह बैरवा ने बताया कि इस दौरान प्रबोधकों को 2008 से नोशनल आधार पर एसीपी लाभ तथा फिक्सेशन रिवाइज करने, राज्य कार्मिकों को 8-16-24-32 एसीपी देने, रोस्टर रजिस्टर संधारित कर पदोन्नति समय पर करने, ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को मूल वेतन का 10 प्रतिशत ग्रामीण भत्ता देने, सभी सरकारी विभागों में संविदा आधार पर भर्ती नहीं कर स्थायी नियुक्तियां देने, सभी विभागों की पात्रता परीक्षाओं में पात्रता योग्यता 40 प्रतिशत के स्थान पर 25 प्रतिशत करने, राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 3 से 5 तक आदर्श नागरिक पाठ्यक्रम लागू करने आदि अन्य समस्याओं व अन्य बिंदुओं पर संयुक्त निदेशक से वार्ता कर समाधान की मांग की। बैरवा ने बताया कि संयुक्त निदेशक ने समस्याओं के उचित समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल, शशि लालावत, वरिष्ठ अध्यापक भंवर लाल बैरवा, शिक्षक हारून रशीद पठान महामंत्री मुरली वर्मा आदि शामिल रहे।

 

Memorandum submitted to the Joint Director for the solution of teacher problems

 

विशेष आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर सोमवार से

धर्म जागरण मञ्च द्वारा 22 मई से 21 जून तक चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रबंधन समिति संयोजक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया कि शिविर में शारीरिक उन्नति के लिए योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, पीटी, दंड बैठक एवं भारतीय क्रीड़ाओं से अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक व राष्ट्र उन्नति हेतु प्राकृतिक चिकित्सा, गो पालन, वृक्षारोपण के साथ साथ सनातन धर्म व संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !