Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग व सोयाबीन की खरीद अब 4 फरवरी तक होगी

जयपुर: मूंग और सोयाबीन की खरीद की अवधि को 4 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों की मूंग के समर्थन मूल्य पर बेचान में आ रही परेशानी को देखते हुये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को पत्र लिख कर खरीद अवधि को बढ़ाने के लिये लिखा था।

 

 

Moong and soybean purchase at MSP will now be till 4th February

 

 

 

दक ने बताया कि जिन किसानों ने मूंग और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज के बेचान के लिये पहले से पंजीकरण करवा लिया है, वे अब निर्धारित तुलाई केन्द्र पर 4 फरवरी तक अपनी उपज की तुलाई करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 86488 किसानों द्वारा मूंग के लिये पंजीकरण करवाया था और उनमें से 70619 किसानों से 1.42 लाख मैट्रिक टन मूंग की खरीद की जा चुकी है तथा सोयाबीन के लिये 42956 किसानों ने पंजीकरण करवाया है और 26328 किसानों से 68747 मैट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मूंगफली की खरीद पूर्व निर्धारित दिनांक 15 फरवरी तक जारी रहेगी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में वर्षा और आंधी का मौसम का बना हुआ है, इसलिये खरीदे गये जिन्स की सुरक्षा और भण्डारण के लिये आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि तुलाई केन्द्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिये भी सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !