Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

इंडिया पोस्ट स्कै*म का नहीं हो शिकार, इस तरह बचे 

जयपुर: सायबर फ्रॉ*ड के नित नए तरीकों को देखते हुए प्रदेश में आमजन को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दो एडवाइजरी की गई है। गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव पूजा पार्थ ने बताया कि एडवाइजरी में सायबर ठ*गों द्वारा इंडिया पोस्ट स्कै*म एवं अन्य माध्यम से किये जा रहे सायबर फ्रॉ*ड से बचने के उपाय बताए गए है।

 

Rajasthan government issued two advisories to make the general public aware

 

क्या है इंडिया पोस्ट स्कैम:
BZ-INPOST स्कै*म मैसेज एक प्रकार का फिशिंग स्कै*म है, जिसमें आमजन को इंडिया पोस्ट के नाम से एसएमएस या फोन कॉल कर दावा किया जाता है कि अधूरे पते के कारण पैकेज डिलीवर नहीं किया जा सकता है। इस फेक मैसेज में पता अपडेट करने के लिए एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही यह एक धो*खाधडी वाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाता है, जहाँ आमजन को व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने या भुगतान करने के लिए कहा जाता है।
कैसे बचे स्कै*म से:
एडवाइजरी के अनुसार ऐसे संदेश मिलने पर सतर्क रहें और कभी भी विवरण प्रदान करने के लिए इस प्रकार के लिंक का उपयोग न करें। इस तरह के सन्देश में हमेशा व्याकरण संबंधी त्रुटियां, भेजने वाले के संपर्क विवरण की जाँच करें और लिंक को क्रॉस चेक करें। अगर आप फिर भी शि*कार बनते हैं तो अपना डिवाइस बंद कर अपने बैंक को सूचित करें और पुलिस से संपर्क करें।
पैकेज के बारे में अनिश्चित होने पर भारतीय डाक के ग्राहक सेवा नंबर 1800 266 6868 पर संपर्क कर सकते हैं। अपने पार्सल को अधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर या किसी थर्ड पार्टी ट्रैकिंग सेवा का उपयोग कर ट्रैक करें।
इसी प्रकार सायबर ठ*गों द्वारा विभिन्न अन्य प्रकार के सायबर फ्रॉ*ड को भी अंजाम दिया जा रहा है। जारी एडवाइजरी के अनुसार किसी भी तरह की वित्तीय धो*खाधड़ी से बचने के के लिए अपने पासवर्ड हमेशा गुप्त रखें और समय-समय पर बदलते रहे। अपने डिवाइस पर लॉगिन क्रेडेंशियल सेव न करें। अपने अकाउंट की गतिविधि से अवगत रहे और नियमित रूप से लेन-देन की जाँच करें। वित्तीय लेन-देन करते समय हमेशा सावधान और सतर्क रहे।
फ*र्जी एसएमएस एवं फोन कॉल से सावधान रहे। अकाउंट और कार्ड के विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी न दे। वेबसाइट की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित करें एवं किसी भी अज्ञात या सं*दिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। वित्तीय लेन-देन के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग न करें। अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम एवं बैंकिंग एप्लिकेशन को हमेशा अपडेट रखे। अपने डिवाइस को अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से सुरक्षित रखें। रिमोट एप्लिकेशन के जरिए अपने डिवाइस तक पहुँच न दें। हमेशा संबंधित अधिकारियों को वित्तीय धो*खाधड़ी की रिपोर्ट करें।
वित्तीय धो*खाधड़ी का पता चलने पर क्या करें:
अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करने के लिए कस्टमर केयर को कॉल करें। ऑनलाइन धो*खाधड़ी से संबंधित सभी जानकारी एकत्र करें और अपने बैंक में धो*खाधड़ी की रिपोर्ट करें। अपने अन्य खातों की सुरक्षा करें। सायबर क्रा*इम सेल में ऑनलाइन या ऑफलाइन लिखित शिकायत दर्ज करें। अपने खाते और क्रेडिट पर कड़ी निगरानी रखें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !