Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मोटर साईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश | चोरी की 23 मोटर साईकिले बरामद

 

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया की गंगापुर शहर मे मोटर साईकिल चोरी की बढ़ती धटनाओं को मद्देनजर रखते हुए चोरी की वारदातों के खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी कालूराम मीना के निर्देशन मे थानाधिकारी दिग्विजय सिंह पु0नि0 के नेतृत्व मे टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा मुखबिरो की सूचना एवं पुख्ता जानकारी के आधार पर चोर गिरोह केे 06 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 23 मोटर साईकिले बरामद की गई।

तरीका बारदात:- मोटर साईकिल चोरी करने वाले गिरोह के गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों से चोरी की बारदात के बारे मे गहनता से पूछताछ की गई तो बताया की एक गिरोह के रूप मे चेारी की वारदातों को अंजाम देते है। चोरी करने से पहले वाहन की रैकी करते थे तथा वाहन मालिक की नजर हटने के बाद मास्टर चाबी से वाहन का लोक तोड़कर मोटर साईकिल चुराकर वाहन को 5 हजार रूपये से 8 हजार रूपये तक बेच देते थे। गिरोह का मुख्य सरगना कृष्णगोपाल उर्फ किशनू है। कृष्णगोपाल उर्फ किशनू का एक साथी अमर सिंह कोली जो मोटर साईकिल का मैकेनिक भी है जो चोरी की मोटर साईकिलों के इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर अन्य पार्टस बदलकर बेचता था।

 

Motor cycle thief gang busted 23 stolen motorcycles recovered

बरामद मोटर साईकिल:- वाहन चोर गिरोह से कुल 23 मोटर साईकिले बरामद की गई है जो की सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी, बामनवास व वजीरपुर तथा जयपुर मे प्रताप नगर से तीन, सांगानेर, मानसरोवर व जवाहर सर्किल से 1-1 व करौली के कैलादेवी व अन्य जगहों से चुराई गई है। जिनमे से करीब 6 मोटर साईकिलों के इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलकर पार्टस बेच दिये गये है। जिनके बारे मे छानबीन की जा रही है। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार है जो करौली के रहने वाले है। उनकी गिरफतारी के बाद उनसे भी काफी मोटर साईकिले बरामद होने की संभावना है।

अन्य खुलासाः- आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो कालू पुत्र रमेश निवासी मीनापाडा थाना सदर गंगापुर सिटी ने लोकडाउन के दौरान करीब 2 माह पूर्व राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी मे पदस्थापित मेडीकल ज्यूरिष्ट के घर मे दिन दहाड़े करीब डेढ लाख रूपये के जेबर व नगदी की चोरी करना कबूल किया जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये जेवर सोने का पैण्डिल, सोने की 2 बाली, चांदी की पायजेब, चांदी की चुटकी व अन्य सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तारशुदा मुलजिमान:-

1. कृष्णमुरारी उर्फ किशनू पुत्र बनवारी निवासी सपोटरा जिला करौली
2. लवकुमार पुत्र अमर चन्द निवासी गांवडियापुरा थाना कुडगांव जिला करौली
3. अमर सिंह पुत्र रमेश निवासी सपोटरा जिला करौली
4. कालू पुत्र रमेश निवासी मीनापाडा थाना सदर गंगापुर सिटी
5. बलवीर पुत्र हरभान निवासी नंगला हवेली थाना रूपवास जिला भरतपुर
6. प्रदीप पुत्र सांवलिया निवासी मांगरोल थाना सपोटरा जिला करौली

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !