Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नगर परिषद ने पुराने शहर में खंडार बस स्टैंड पर हटाया अतिक्रमण, अब जाम से मिलेगी निजात

सवाई माधोपुर:- नगर परिषद सवाई माधोपुर की अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को नगर परिषद टीम ने शहर में पहुंचकर खंडार/श्योपुर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिसके बाद यहां कई वर्षों से सकड़ा हुआ रास्ता चौड़ा और खुला नजर आया।

 

नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि खंडार बस स्टैंड पर बेतरतीब लगे ठेलों और दुकानों के आगे तय सड़क सीमा से बाहर अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम के हालात पैदा हो रहे थे। नगर परिषद द्वारा यहां कई बार समझाइश के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे।

 

 

Nagar Parishad removed encroachment on Khandar bus stand in old city Sawai Madhopur

 

 

इस पर मंगलवार को नगर परिषद टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया तथा अतिक्रमियों को भविष्य में दुबारा से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। टीम ने यहां अतिक्रमण कर लगी हुई कैबिनों एवं छप्परपोश को भी क्षतिग्रस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई खंडार बस से लगभग 1 किमी आगे तक की गई। टीम को कार्रवाई करते हुए देखकर दुकानदार खुद ही दुकानों के आगे से अतिक्रमण कर लगे हुए तख्ते, टिनसेड एवं सामान हटाने लगे।

 

 

आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने और रास्ता चौड़ा होने से यहां आमजन और राहगीरों को वाहनों के आवागमन से बार-बार लगने वाले जाम और परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी। नगर परिषद द्वारा यहां सफाई कार्य नियमित रूप से करवाते हुए मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे दुकानदार यहां पुन: अतिक्रमण नहीं कर सके। कार्रवाई के दौरान सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा, नितेश गौड़, स्वास्थ्य निरीक्षक केसरलाल वर्मा, अस्मत अली आदि कार्मिक मौजूद रहे।

 

gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !